Advertisement

जनपद पंचायत छुरिया के ग्रामों में आवास सभा एवं आवास संगोष्ठी संपन्न

जनपद पंचायत छुरिया के ग्रामों में आवास सभा एवं आवास संगोष्ठी संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राजनांदगांव// कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवीन स्वीकृत आवास के हितग्राहियों के लिए जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत ग्राम साल्हे, चिखलाकसा, सीताकसा उ,तुर्रेगढ़, आयाबंधा, बननवागांव, साल्हे, पांगरीखुर्द में आवास सभा एवं आवास संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हितग्रहियों को आवास निर्माण के संबंध में तकनीकी, किस्त प्राप्ति सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही हितग्राहियों को नवीन स्वीकृत आदेश वितरण किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्य पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं चाबी वितरण किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात हितग्राहियों को गृह-प्रवेश कराया गया तथा निर्माणधीन एवं अप्रारंभ आवासों का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर सहायक परियोजना अधिकारी एवं जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना, सीईओ जनपद पंचायत छुरिया, एसीईओ जनपद पंचायत छुरिया, जनपद पंचायत छुरिया की आवास टीम एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, हितग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57