Advertisement

मैं प्रभारी हूं आप पर भारी नहीं हूं पर काम को लेकर आप पर भारी रहूॅगां मैं शक्तिकेन्द्र तक जाऊंगा आप बूथ तक जाईये परिवर्तन कैसे नहीं होगा – ज्योतिनंद दुबे

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा // भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा की द्वितीय कार्यसमिति की बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सरगुजा जिला संगठन प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं प्रभारी हूं आप पर भारी नहीं हूूूंं पर काम को लेकर आप पर भारी रहूॅगां मैं शक्तिकेन्द्र तक जाउंगा आप बूथ जाईये देखीये परिवर्तन कैसे नहीं होगा। जब तक प्रभारी प्रवास नहीं करेगें तब तक संगठन का काम आगे नहीं बढेगा। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के कार्यकाल में हमें प्रमुखता से कांग्रेस सरकार के खिलाफ खडे दिखाई देना होगा। उन्होने मंडलवार वृत्त लेकर सभी मंडलों को 15 जुलाई तक बूथ कमेटी गठित कर प्रभारी बनाने के निर्देश दिये तथा 6 जुलाई तक सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों तथा सार्वजनिक स्थानों में वृक्षारोपण करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रमों हेतु सभी मंडलों को डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दिनदयाल उपाध्याय तथा भारत माता के चित्र भी भेंट किये। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में 21 जून से अब तक सम्पन्न हुये कार्यक्रमों का वृत्त रखते हुये कहा कि बूथ स्तर तक कार्यसमिति के गठन करने का लक्ष्य हमने लिया है जिसे हम शीघ्र पूरा कर लेगें। हमें सरगुजा जिले के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है जिससे संगठन और मजबूत बना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि अभी बारिश के समय किसानों को खाद बीज नहीं मिल रहा है, प्रधान मंत्री मुफ्त गरीब राशन योजना का चावल घोटाले के कारण लोगों के पास नहीं पहुचा है, हम सबको जनसरोकार के इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना होगा तभी सरगुजा में परिवर्तन होगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि अभी समय खेती किसानी का है फिर भी संगठन के काम को समय निकालकर जरूर सफल बनाये क्योंकि संगठन के इन्ही गतिविधियों के कारण भाजपा विश्व की नम्बर वन पार्टी बनी है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि भाजपा एक मात्र राजनितिक पार्टी है जिसने लाॅकडाउन के समय में भी सड़क पर उतर कर लोगों की मदद की है, हम अन्त्योदय के लक्ष्य को लेकर काम करने वाले संगठन के लोग है अतः कोरोना काल की कंठिनाइयों के बाद भी हमें फिर से जनता की सेवा में जुटना होगा। इस अवसर पर भाजपा आदिवासी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलखन पैकरा ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र वनवासी व जनजाति बहुल्य क्षेत्र है अतः सरगुजा से भी संगठन में आदिवासी वर्ग को नेतृत्व करने का पर्याप्त अवसर मिला है अब सरगुजा में परिवर्तन लाकर जनजाति वर्ग को मजबूत बनाने की जवाबदारी हमारी है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान के तहत 6 जुलाई तक होने वाले पौधारोपण के कार्यक्रम को भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनायें। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि 6 जुलाई को भाजपा के आधार स्तंभ डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है इस विशेष अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सेवा का कार्य अवश्य करें। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला अभिमन्यु गुप्ता व देवनाथ सिंह पैकरा संयुक्त रूप से किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष डी. के पुरिया ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, अम्बिकेश केसरी, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, राजकुमार बंसल, मुनेश्वर राजवाडे, मधु चैदाहा, संतोष दास, विकास पाण्डेय, राधेष्याम ठाकुर, विजय व्यापारी, चन्द्रशेखर तिवारी, आलोक दुबे, सोमनाथ सिंह, जन्मजेय मिश्रा, राजेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, शंकुंतला पाण्डेय, फुलेश्वरी सिंह, मधुसूदन शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, रामप्रवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, छोटू थाॅमस, तजिन्द्र बग्गा, निश्चल सिंह, संजय सोनी, कैलाश मिश्रा, दूधनाथ गोस्वामी, हरविंदर टिन्नी, शैलू सिंह, आकाश गुप्ता, संजू वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, जितेन्द्र सोनी, संजू सेठ, हरि गुप्ता, सोनू तिग्गा, प्रिया सिंह, दिक्षा अग्रवाल, निरू मिस्त्री, श्रवण दास, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47