Advertisement

उरगा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग से मड़वारानी मंदिर का किया गया शिफ्टिंग

उरगा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग से मड़वारानी मंदिर का किया गया शिफ्टिंग

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा/उरगा-चांपा सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग 149 बी बनाने के साथ ही यहां फोरलेन सड़क बनाने का कार्य प्रारंभ है। इस दौरान सड़क निर्माण हेतु भूमि का अधिग्रहण कर इस मार्ग में स्थित आवास, दुकान सहित अन्य परिसंपत्तियों का मूल्यांकन पश्चात मुआवजा राशि दी गई। मार्ग में ग्राम खरहरी के पास मड़वारानी के पास निर्माणाधीन सड़क की सीमा में मंदिर स्थापित होने की वजह से सड़क निर्माण का कार्य विगत तीन वर्षों से अधूरा था। इस बीच मड़वारानी मंदिर समिति, ग्रामीणों के बीच बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में सहमति के पश्चात ग्रामीणों द्वारा मंदिर को अन्यत्र स्थान पर स्थापित किया गया। तीन दिवस तक ग्रामीणों द्वारा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आज ढोल बाजे के साथ मंदिर के मूर्ति को मड़वारानी मंदिर विकास समिति के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा मंदिर को अन्य स्थान पर प्रतिस्थापित किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर एसडीएम श्री सरोज महिलांगे तथा पुलिस प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों के बीच बैठक की। बैठक में मंदिर को अन्यत्र स्थापित करने बनी सहमति के पश्चात समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की उपस्थिति में मंदिर को सद्भावना पूर्वक अन्य स्थान पर स्थापित किया गया। कलेक्टर श्री वसंत ने उरगा-चांपा मार्ग से माता मड़वारानी मंदिर को अन्य चिन्हांकित स्थान पर प्रतिस्थापित किये जाने पर मड़वारानी मंदिर विकास समिति को विकास कार्यों में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि उरगा-चांपा मार्ग पूरी तरह से बनने के पश्चात आवागमन सुगम होगी और कोरबा सहित जांजगीर-चांपा जिले एवं अन्य लोगों को यातायात के दबाव से मुक्ति मिलने के साथ-साथ राहत मिलेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57