Advertisement

70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 05 लाख तक मुफ्त इलाज पाने के लिए केवाईसी कराकर बनवाना होगा नया आयुष्मान कार्ड

70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 05 लाख तक मुफ्त इलाज पाने के लिए केवाईसी कराकर बनवाना होगा नया आयुष्मान कार्ड

कोरबा/ सरकारी में इंपैनल निजी अस्पतालों में 5 लाख तक मुफ्त इलाज के लिए 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को केवाईसी कराकर नया आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। कार्ड नहीं बनवाने पर सरकारी या निजी अस्पताल में राशन कार्ड के प्रकार के अनुसार पुरानी लिमिट में ही इलाज की सुविधा दी जाएगी।
बीपीएल कार्ड होने पर मुखिया सहित पूरे परिवार को हर साल 05 लाख और एपीएल होने पर 50 हजार तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। केवाईसी कराने पर बुजुर्गों का सेपरेट आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाएगा। इस कार्ड से वे किसी भी सरकारी इंपैनल निजी अस्पतालों में 05 लाख तक स्वयं का इलाज करा सकेंगे। नई स्कीम आधार नंबर बेस स्कीम है, इसलिए केवाईसी में राशन कार्ड की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। 70 प्लस आयु वर्ग के लोग अपने आधार कार्ड से ऑनलाइन या किसी पंजीयन केंद्र-समस्त शासकीय स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय एवं पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में, च्वाइस सेंटर पर पहुंचकर अपना कार्ड बनवा सकेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस प्रकार करा सकेंगे केवाईसी-
70 प्लस आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए घर बैठे केवाईसी करना आसान है। केवाईसी के लिए वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in पर जाकर सर्च करने के बाद जो पेज खुलता है, उस पर बाईं ओर यू ट्यूब के दो लिंक प्रदर्शित होते हैं। एक लिंक 70 प्लस से कम आयु वर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड से संबंधित है। दूसरे लिंक में वृद्धों के केवाईसी व कार्ड बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
बुजुर्गों के लिए केवाईसी कराने व कार्ड बनवाने की सुविधा जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय एवं पंजीकृत निजी चिकित्सालयों एवं च्वाइस सेंटर पर भी जाकर कर आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। परिवार के कोटे से अलग 05 लाख निःशुल्क इलाज के लिए 70 प्लस आयु वर्ग के लोगों को नया कार्ड बनवाना अनिवार्य है।
सीएमएचओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 70 प्लस आयु वर्ग के लोगों को अलग से 05 लाख रूपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है। इसके लिए हर वृद्ध को आयुष्मान की निर्धारित वेबसाइट सर्च कर अपने आधार नंबर से केवाईसी कराना है। ऐसा करने पर ही उन्हें शासकीय एवं पंजीकृत निजी अस्पतालों में 05 लाख रूपए सेपरेट उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में 3.41 लाख राशन कार्डों में कुल 11.76 लाख लोगों के नाम दर्ज हैं, अब तक कुल 10.51 लाख व्यक्तियों ने ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों से जल्द से जल्द अपना आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराने की अपील की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57