प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
जगदलपुर / कलेक्टर हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील दरभा ग्राम छिन्दावाड़ा निवासी गडरू की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती पार्वती को चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

















