Advertisement

एकीकृत किसान पोर्टल में कैरीफारवर्ड व पंजीयन के लिए 2 दिसम्बर तक दिया गया अतिरिक्त समय

एकीकृत किसान पोर्टल में कैरीफारवर्ड व पंजीयन के लिए 2 दिसम्बर तक दिया गया अतिरिक्त समय

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राजनांदगांव// शासन द्वारा कृषि में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत राहत देने के लिए कृषक उन्नति योजना शुरू की गई है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषकों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल में किया जाना आवश्यक है। उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय ने बताया कि खरीफ वर्ष 2024 में एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल एवं रकबे में संशोधन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। कृषकों की मांग अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल में कैरीफारवर्ड व पंजीयन तथा पंजीकृत फसल व रकबे में संशोधन सहित अन्य कार्य के लिए 2 दिसम्बर 2024 तक अतिरिक्त समय दिया गया है। किसानों से पोर्टल में राजस्व ग्राम वनाधिकार पट्टा, वनग्राम एवं असर्वेक्षित ग्राम तथा संस्थागत, रेगहा, बटाईदार, लीज, डुबान क्षेत्र के कृषकों को कैरीफारवर्ड व पंजीयन करने की अपील की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57