Advertisement

सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की

सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राजनांदगांव// मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की। बैठक में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़- छुईखदान-गण्डई के जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंधित अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से शामिल हुए। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने सभी अधिकारियों को विभिन्न योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छता दीदीयों के नियमित मानदेय की व्यवस्था, कचरा संग्रहण की स्थिति, अनुबंध एवं यूजर चार्ज, सामुदायिक शौचालय के सत्यापन, प्रत्येक शनिवार होने वाली स्वच्छता त्यौहार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने सड़कों पर कचरा नहीं करने तथा कचरा नहीं जलाने के संबंध में लोगों को जागरूक करने कहा। उन्होंने ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लान की समीक्षा की और सभी बीसी को स्थल का चयन कर प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने घुमन्तु पशुओं की व्यवस्थापन एवं पैरादान की स्थिति की जानकारी ली। नेशनल हाईवे में स्थित ग्राम पंचायतों में पशु आश्रय स्थल एवं पशु आहार की व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालित करने हेतु निर्देश दिए गए। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57