Advertisement

कमिशनर ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कमिशनर ने किया मतदान केंद्र, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र एवं धान उपार्जन केंद्र तिलई का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जांजगीर-चांपा / बिलासपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज मतदान केंद्र, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र एवं धान उपार्जन केंद्र तिलई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने ग्राम तिलई स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, बारदाना रजिस्टर, टोकन रजिस्टर का अवलोकन किया एवं किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अकलतरा के ग्राम अमरताल के जनपद प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर शिक्षा के संबंध में जानकारी ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक प्रगति का आकलन किया और शिक्षकों से भी उनकी पढ़ाई के तरीकों के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 33 अकलतरा के भाग संख्या 148, 149 का अमरताल का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से नाम जोड़ने वाले प्राप्त फॉर्म की जानकारी लेकर शत प्रतिशत नाम जोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदान केन्द्र में मूलभूत सुविधा का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अकलतरा श्री विक्रांत अंचल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47