Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने सेवानिवृत्त हुए 2 प्रधानपाठक को प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र

शासकीय सेवक के रूप में दिए अमूल्य योगदान के लिए दी बधाई

अच्छे भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए दी शुभकामनाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हुए जिले के 2 प्रधानपाठक को पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदाय किया। सेवानिवृत्ति के दिन तक उनका पीपीओ प्रकरण पूर्ण कर लिया गया था। आज कलेक्टर ने दोनों प्रधानपाठक को सेवानिवृत्ति की बधाई देते हुए पेंशन प्राधिकार पत्र सौंपा। सरल शासकीय प्रक्रिया एवं जिला प्रशासन के त्वरित कार्यवाही से सेवानिवृत्ति सत्वों का लाभ मिल जाने से प्रधानपाठकों ने खुशी जताते हुए शासन एवं कलेक्टर श्री अग्रवाल का आभार जताया। कलेक्टर ने सेवानिवृत्त प्रधानपाठक भुनेश्वर राम ध्रुव एवं श्री मयाराम जांगडे को पीपीओ एवं जीपीओ प्रदान कर शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही शासकीय सेवक के रूप में दिए अमूल्य योगदान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी पीसी खलखो, जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के सारस्वत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर अग्रवाल ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों से कहा कि आप लोगों का शासकीय सेवक के रूप में दिया गया योगदान अमूल्य है। आपने जीवन का अधिकांश हिस्सा सरकारी काम को दिया है। प्रशासन का फर्ज है, कि समय पर आपके सभी स्वत्वों का भुगतान और पेंशन प्राधिकार पत्र जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हमारे शासकीय सेवकों को शासकीय नियमों के अनुसार उनका हक एवं पात्रता समय पर प्रदाय किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को बधाई-शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे का अमूल्य समय परिवार, समुदाय-समाज को देने और स्वस्थ रहने की कामना की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57