Advertisement

14 से 28 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों में होगी संविधान स्वाभिमान यात्रा

14 से 28 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों में होगी संविधान स्वाभिमान यात्रा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर/ संविधान दिवस के अवसर पर जिले में वर्ष भर स्मरणोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन के द्वारा जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए रूपरेखा तैयार किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक 15 दिवसीय कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में संविधान स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान जहां बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित होंगी वहां में उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी साथ ही ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन भी किया जाएगा एवं संविधान के अनुच्छेद के तहत नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को पढ़ा जाएगा तथा जीवित स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संविधानसभा के महिला सदस्यों के योगदान पर विशेष जोर देते हुए समारोह का आायोजन किया जाएगा। स्थानीय स्कूलों एवं कॉलेजों में नीति निर्देशक सिद्धांत तथा नवीनतम संशोधन पर प्रश्नोत्तरी आयोजित किए जायेंगे। कॉलेजों में नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा अन्य संवैधानिक विषयों पर वाद-विवाद और सेमिनार आयोजित किये जायेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत व स्कूलों में स्थानीय भाषा में प्रस्तावना का पेंटिंग कराया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47