Advertisement

विधानसभा सत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

विधानसभा सत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा का चतुर्थ सत्र 16 से 20 दिसम्बर 2024 तक आहूत किया गया है। सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित/अतारांकित विधानसभा प्रश्नों, स्थगन, शून्यकाल, आवश्वासनों, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका आदि की जानकारी निर्धारित समयावधि में शासन को प्रेषित किये जाने हेतु कलेक्टर राजेन्द्र कटारा द्वारा अपर कलेक्टर इन्द्रजीत बर्मन मोबाइल नम्बर 97533-10969 को नोडल अधिकारी तथा प्रभारी अधीक्षक जिला कार्यालय संजय कुमार मरई मोबाइल नम्बर 79746-61996 को विधानसभा सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश प्रतिबंधित
छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा का चतुर्थ सत्र 16 से 20 दिसम्बर 2024 तक आहूत है। इस संबंध में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा 02 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2024 तक विधानसभा के दौरान जिले में पदस्थ समस्त शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधानसभा सत्रावधि के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय या मुख्यालय में रहेंगे। अति आवश्यक कार्य या अपरिहार्य कारणों से अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने की स्थिति में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के अवकाश की स्वीकृति संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख द्वारा एवं जिला स्तर के अधिकारी के अवकाश हेतु कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज से लिखित अनुमति प्राप्त करने के पश्चात् ही अवकाश पर प्रस्थान कर सकेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47