पीरी गोलीकांड के पीड़ितों के प्रति पुलिस प्रशासन का रवैया उदासीन : लालमोहन सिंह

संवाददाता मुबारक आलम के साथ मंडल प्रभारी बबलू खान की रिपोर्ट प्रदेश खबर********पीरी गोलीकांड के पीड़ितों के प्रति पुलिस प्रशासन का रवैया उदासीन : लालमोहन सिंह*

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

 

लातेहार। गारू थाना क्षेत्र के पीरी गनइखाड़ गोलीकांड में मृत ब्रह्मदेव सिंह व घायलो के परिजनों को अबतक न्याय नही मिलना घटना के प्रति पुलिस प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नही की है। पुलिस की कार्यशैली पर भी लोग ऊँगली उठा रहे है।उक्त बातें खरवार जनजाति परिषद के केंद्रीय महासचिव लालमोहन सिंह गनइ खाड़ में आयोजित ग्रामसभा को संबोधित करते हुये कह रहे थे।शनिवार को पीरी गनइखाड़ में ग्रामसभा का आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता ग्रामप्रधान मोदी सिंह कर रहे थे।सभा को संबोधित करते हुये लालमोहन सिंह जनजाति विकास परिषद के जिला संयोजक सेलेस्टिन कुजूर खरवार उत्थान समिति के अरुण सिंह समेत अन्य वक्ताओ ने कहा की घटना के बाद मृतक की पत्नी जिरामनी देवी की स्थिति ठीक नही थी जिसकी वजह से एफआईआर दर्ज करवाने में देरी हुई। गांव में ग्रामसभा आयोजित कर निर्णय लिया गया था की गोली कांड में जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर क़ानूनी करवाई हो।मृतक की पत्नी के द्वारा गारू थाने में आवेदन दिये हुये दो सप्ताह बीत चुके है उसके बावजूद पुलिस ने अबतक तक एफआईआर तक दर्ज नही की है। उल्टा समाजिक कार्यकर्ताओ के ऊपर ही दबाव बनाया जा रहा है।गारू थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव ने गांव में आकर कहा था की आपलोग को थाना आने की जरूरत नही है हमलोग ही गांव आकर आपलोग की बात को सुनेंगे और उसपर विचार करेंगे।पर ना तो थाना प्रभारी आये और नाही जिले के कोई अधिकारी पहुंचे जो की ग्रामसभा का सरासर उंलघन है जिससे ग्रामीणों के बिच नराजगी है। ग्रामसभा में मौजूद सैकड़ो ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा की जब तक मृतक ब्रह्मदेव सिंह व घायलों को इंसाफ नही मिल जाता तबतक लड़ाई जारी रखेंगे और अंतिम सांस तक पीछे नही हटेंगे।ग्रामसभा में मुख्य रूप से सोहराई खरवार,बिनेशर सिंह,दयाली खरवार,दिनेश सिंह,पुर्व मुखिया बसंत नरायन सिंह,फुदनी देवी,पनपतिया देवी प्रमिला देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हुये थे।