Advertisement

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 10 दिसम्बर को

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 10 दिसम्बर को

जिले के युवा विभिन्न कार्यक्रमों में ले रहे हिस्सा

गरियाबंद/ जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दिसम्बर माह में युवा उत्सव वर्ष 2024-25 का आयोजन किया जाएगा। जिले में युवा उत्सव का आयोजन दो चरणों में आयोजित किया जायेगा। जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर पर गरियाबंद विकासखण्ड में 05 दिसम्बर को किया गया। तत्पश्चात फिंगेश्वर, छुरा, देवभोग विकासखण्ड में 06 दिसम्बर को एवं मैनपुर विकासखण्ड में 09 दिसम्बर को आयोजन किया जायेगा। द्वितीय चरण में जिला स्तरीय आयेाजन 10 दिसम्बर, 2024 को शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय महाविद्यालय परिसर गरियाबंद में किया जाएगा।

युवा उत्सव 2024-25 में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी को जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही रॉकबैंड विधा के प्रतिभागी सीधे जिला स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होंगे। रॉकबैंड के दल में प्रतिभागियों की संख्या 10 होगी। युवा उत्सव प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकगीत, तथा लाइफ स्कील के अंतर्गत कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण एवं कविता, थिमैटिक विधा में विज्ञान मेला तथा युवा कृति के अंतर्गत हस्तशिल्प, टेक्सटाइल एवं कृषि उत्पाद आदि गतिविधियां आयोजित की जायेगी। इसके अलावा जिला एवं राज्य स्तर पर रॉकबैंड का भी आयोजन किया जायेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन के संबंध में संपूर्ण जानकारी हेतु खेल एवं युवा कल्याण के विकासखण्ड नोडल गरियाबंद श्री संजीव साहू, मो. 8959886666, विकासखण्ड नोडल फिंगेश्वर श्री हरिशचंद्र निषाद, मो. 7354391708, विकासखण्ड नोडल छुरा श्री रेवेन्द्र दीक्षित, मो. 969163500, विकासखण्ड नोडल मैनपुर श्री यशवंत बघेल, मो. 8839499603 एवं विकासखण्ड नोडल देवभोग श्री रमेश ठाकुर, मो. 9098223444 से संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है। जिला स्तरीय युवा उत्सव के संबंध में संपूर्ण जानकारी हेतु कार्यालय कलेक्टर, खेल एवं युवा कल्याण, गरियाबंद, कक्ष क्रमांक-09 में तथा श्री नंदकिशोर बान्दे, सहायक ग्रेड-02, मो. 6261590400 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर पंजीयन करा सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57