Advertisement

जिला अस्पताल में टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार का किया गया वितरण

जिला अस्पताल में टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार का किया गया वितरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद/ भारत सरकार के नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत जिला गरियाबंद के गरियाबंद एवं मैनपुर विकासखंड में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और आधारभूत अधोसंरचना जैसे कार्यों को बढ़ावा देने हेतु निरंतर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी अनुक्रम में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के निर्देशन में और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में आज जिला अस्पताल के जिला क्षय उन्मूलन केंद्र, गरियाबंद में विकासखंड गरियाबंद के टीबी मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा अतिरिक्त पोषण आहार का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गरियाबंद, श्री अमजद जाफरी ने किया। कार्यक्रम में जिला टीबी उन्मूलन अधिकारी डॉ. ए. के. हुमने, बीएमओ डॉ. बी. बारा, एमओ डॉ. हरीश चौहान, बीपीएम हेल्थ श्री शेखर धुर्वे, विकास विस्तार अधिकारी राकेश साहू, खगेन्द्र कुमार (एसएफआईसी माइक्रोसव कंसल्टिंग, नीति आयोग के डेवलपमेंट पार्टनर), और आकांक्षी ब्लॉक फेलो श्री तरुण कुमार कोराम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय पिरामल स्वास्थ्य की सदस्य सुश्री नर्मदा साहू के सहयोग से किया गया। इस पहल के तहत, टीबी मरीजों को उनकी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों ने स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। यह पहल, टीबी रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57