Advertisement

पंजाब नगर निगम चुनाव में हारी पूर्व मंत्री की पत्नी, जानें बाकी सीटों का हाल

पंजाब नगर निगम चुनाव में हारी पूर्व मंत्री की पत्नी, जानें बाकी सीटों का हाल

पंजाब के पांच जिलों में आज नगर निगम, 41 नगर परिषद व नगर पंचायतों के लिए वोटिंग हुई। मतदान सुबह 7 बजे से शाम चार बजे तक चला। सभी सीटों हुई वोटिंग के बाद अब नतीजे सामने आने लगे हैं। सामने आने नतीजे काफी चौंकाने वाले है। दरअसल, इस चुनाव कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण की पत्नी ममता आशु हार गईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु हार गईं। उन्हें AAP के गुरप्रीत बब्बर ने हराया। तो वहीं, हलका सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी की धर्मपत्नी मीनू पराशर की करारी हार हुई है। मीनू पराशर को भाजपा की उम्मीदवार पूनम रतड़ा ने 574 मतों के अंतर से हराया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लुधियाना नगर निगम में शिअद नेता भूपिंदर सिंह भिंदा भी चुनाव हार गए हैं। आप के गुरप्रीत बब्बल ने उनको हराया है। लुधियाना के वार्ड नंबर 84 से पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा ने जीत दर्ज कराई है। वहीं जालंधर नगर निगम के वार्ड नंबर 48 में आप उम्मीदवार हरजिंदर सिंह लाडा सिर्फ एक वोट से जीते हैं। उन्होंने आजाद उम्मीदवार शिवनाथ शिबू को हराया है।

खबर के मुताबिक, फगवाड़ा नगर निगम में आप के 12, कांग्रेस के 22, भाजपा के 5, अकाली दल के 2, बसपा के 1 और 3 निर्दलीय जीते हैं। वहीं, पटियाला में 45 AAP, भाजपा को 4, कांग्रेस और अकाली दल को 3-3 सीटें मिलीं। 7 वार्डों में चुनाव नहीं हुए। अमृतसर में कांग्रेस 9, AAP 11, 1 भाजपा और 4 सीट पर आजाद को जीत मिली।

जालंधर नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 38, कांग्रेस के 17, भाजपा के 13, बसपा के 1 और 2 सीट पर निर्दलीय जीता। बता दें कि पटियाला में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। वहीं, फगवाड़ा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है। अमृतसर में कांग्रेस के उम्मीदवार पिता और बेटी ने जीत हासिल की। वार्ड 14 से राज कंवल लक्की और वार्ड 9 से डॉ. शोभित कौर ने बाजी मारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47