Advertisement

रहरिया में जमीनी विवाद में हुयें मारपीट में दोंनो पक्षों ने थाने में दिया आवेदन प्रतापपुर

रहरिया में जमीनी विवाद में हुयें मारपीट में दोंनो पक्षों ने थाने में दिया आवेदन ।

****मंडल प्रभारी बब्लू खान की रिपोर्ट प्रदेश खबर**

मारपीट में कुल 19 लोंग हुयें थे घायल

 

पुलिस ने दोंनो पक्षों से तीन – तीन लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

4 प्रतापपुर 1 में दोनो पक्षो के छ: लोंगो को जेल भेजते पुलिस,2 में घायल दूसरे पक्ष,3 में घायल प्रथम पक्ष।

 

 

 

प्रखंड के रहरिया गांव में शनिवार देर शाम में हुये जमीनी विवाद में मारपीट में दोनो पक्षो के लोगो ने प्रतापपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। प्रथम पक्ष बिनोद यादव ने थाने मे आवेदन देकर कुल पन्द्रह लोगो पर मामला दर्ज कराया है।जिसका प्रतापपुर थाना कांड संख्या 136 /21 है। वही दूसरे पक्ष के विनेश्वर यादव रहरिया ने प्रथम पक्ष के बिनोद यादव, महेन्द्र यादव, मानकी यादव सहित तेरह लोगो पर मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज किया है। जिसका प्रतापपुर थाना कांड संख्या137 /21 है। पुलिस ने दोनो पक्षो के दिये गये आवेदन पर छानबीन करते हुयें दोनो पक्षो के तीन तीन लोगो को गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया है। प्रथम पक्ष के जिन तीन लोगो के जेल भेज गया है उनमें बिनोद यादव, महेन्द्र यादवव मानकी यादव शामिल है।वही दूसरे पक्ष के योगेन्द्र यादव, सतेन्द्र यादव व राजेन्द्र यादव को जेल भेजा गया है।बता दे कि शनिवार देर शाम जमीनी विवाद में दोनो पक्षो के लोगो ने जमकर मारपीट किया।जिसमे 19 लोग घायल हुयें।थे।तथा सभी घायलों को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में ईलाज कराया गया था।घायल लोगो में योगेन्द्र यादव, सतेन्द्र यादव, अर्जुन यादव, राजेश यादव, रीना देवी,सुधीर कुमार,बिनोद यादव, खुश्बू कुमारी सभी दूसरे पक्ष के घायल है वही प्रथम पक्ष के घायलों में मनु यादव, जानकी यादव, धनेश्वर यादव, रीता देवी,दुलिया देवी,विनेश्वर यादव, महेन्द्र यादव, विजय यादव, संतोष यादव, बिनोद यादव, विनेश्वर यादव शामिल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 

क्या है मामला

 

दोंनो पक्षो के बीच पूर्व से जमीनी विवाद को लेकर बराबर मनमुटाव व गाली गलौज के साथ साथ बराबर तु तु मै मै होता रहता है।इसको लेकर दोंनो ने उक्त जमीन को कब्जा करने के लिए केस लडा।प्रथम पक्ष मनु यादव, जानकी यादव, धनेश्वर यादव, पिता भाम यादव जानकी यादव, मनु यादव, विनेश्वर यादव, महेन्द्र यादव, विजय यादव पिता बुधनाथ यादव सहित अन्य का कहना है कि उक्त जमीन हमलोगो के कब्जे में है,जोतकोड हमलोग करते आ रहे हैं वर्ष 1953 से रसीद कटाते आ रहे हैं।वर्ष 09-10 में विपक्षी द्वारा एलआरडीसी के पास केस किया गया।वर्ष 2015,में डिग्री हमलोगो के पक्ष में आया।एसी कोर्ट में मे डिग्री हुआ,एसडीओ कोर्ट में भी 44 करने पर हमलोगो के पक्ष में डिग्री हुआ ।शुरू से उक्त खाता 38,133 ,प्लौट 231,306 तथा रकवा 3.72 एकड पर शुरू से ही हमलोगो के कब्जे में है घर द्वार बना हुआ है।

वही दुसरे पक्ष के योगेन्द्र यादव, सतेन्द्र यादव, अर्जुन यादव, राजेश यादव योगेन्द्र यादव, सुधीर कुमार, बिनोद यादव सहित अन्य लोगो का कहना है कि उक्त खाता प्लौट व रकवा की जमीन हमारे पूर्वज नाना चन्दु यादव के नाम से है।उक्त जमीन 1937-38 में हुकुननामा से कुमार अभिमन्यु सिंह ने मेरे नाना चन्दु यादव व उनकी पत्नी मारो ग्वालिन को दिया था। हम सभी चन्दु यादव व मारो ग्वालिन के नाती है।हमारे मामा नही थे।इन लोगो ने बताया कि पक्षी लोग जाली रसीद मिली भगत से कटवा लिए है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47