Advertisement

अजा. अजजा. व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन छात्रवृति हेतु आवेदन की तिथि में की गई है वृद्धि

अजा. अजजा. व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन छात्रवृति हेतु आवेदन की तिथि में की गई है वृद्धि

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए एक जनवरी से आवेदन आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा/कोरबा जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पालीटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई. एवं डाईट आदि में अध्ययनरत ऐसे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, के लिए शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है।
विद्यार्थियों के आवेदन, पंजीयन एवं संस्थाओं के प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में निर्धारित तिथि में वृद्धि की गई है। छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) एक जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु एक जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक, सेंशन आर्डर लॉक करने हेतु एक जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक तथा सेंशन आर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित भुगतान की जा रही है। इस हेतु सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57