Advertisement

कलेक्टर ने भैंसमा एवं तुमान में वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वयवंदन कार्ड बनाने हेतु लगाए गए शिविर का किया निरीक्षण

सभी शिविरों में च्वाइस सेंटर के कम्प्यूटर ऑपरेटर की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

सभी लक्षित हितग्राहियों का अनिवार्य रुप से बनाए कार्डः-कलेक्टर

शिविर में आने वाले हितग्राहियों को कार्ड से होने वाले लाभ की दे जानकारी

शिविर के सम्बंध में मुनादी एवं पात्र हितग्राहियों के घर घर जाकर करे सूचित

कोरबा /कलेक्टर अजीत वंसत ने आज कोरबा विकासखण्ड के भैंसमा एवं करतला विकासखण्ड के तुमान में 70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वयवंदन कार्ड बनाने हेतु लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया।

उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सरोज महिलांगे सहित सम्बंधित विकासखण्ड के जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर ने भैंसमा में लगे शिविर का अवलोकन करते हुए लक्षित लोग एवं अब तक बने कुल कार्ड की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए उन्हें कार्ड से मिलने वाले लाभ से अवगत कराया।इसी प्रकार उप स्वास्थ्य केंद्र तुमान एवं गाँव मे लगे शिविर का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने सभी शिविरों में च्वाइस सेंटर के कम्प्यूटर ऑपरेटर की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पारा मोहल्लों में दिन निर्धारित कर शिविर लगाने के लिए कहा।

कलेक्टर ने शिविर के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराने एवं घर घर जाकर लक्षित हितग्राहियों को शिविर के सम्बंध में जानकारी देने के निर्देश दिए। जिससे 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी वयोवृद्ध शिविर में आकर अपना कार्ड बनवा सकें। उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को सभी हितग्राहियों को आयुष्मान वयवंदन कार्ड से मिलने वाले लाभ के सम्बंध में पूरी जानकारी प्रदान करने के भी निर्देश दिए। जिससे उन्हें ये जानकारी रहे कि राज्य के सभी शासकीय एवं इम्पैनल निजी अस्पतालों में कार्ड के माध्यम से उपचार के दौरान 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57