Advertisement

जिले के ग्रामीण भयमुक्त होकर शासन की योजनाओं से जुड़ रहे : कलेक्टर

जिले के ग्रामीण भयमुक्त होकर शासन की योजनाओं से जुड़ रहे : कलेक्टर

कहा- कोई भी किसान धान बेचने से वंचित न हो

ग्राम बुलावण्ड में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्तुत किए आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/ कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज अंतागढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बुलावण्ड में किया गया, जहां ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 21 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें 03 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर मिले शेष आवेदनों को निराकृत कर आवेदनकर्ता को सूचित करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि अंतागढ़ विकासखंड का सुदूर अंचल ग्राम बुलावण्ड अब भयमुक्त हो चुका है और ग्रामीण धीरे-धीरे विकास की ओर बढ़ रहे हैं, स्थितियां सामान्य हो रही हैं। उन्होंने बताया कि नियद नेल्लानार योजना से ऐसे इलाकों का कायाकल्प हो रहा है तथा ग्रामीण शासन की योजनाओं से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ रहे हैं। कलेक्टर ने आगे बताया कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष तौर पर प्रकरण स्वीकृत किए जा रहे हैं जिससे कि शासन की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाया जा सके। साथ ही उन्होंने अंतागढ़ से चारगांव का मार्ग को जल्द प्रारंभ करने का आश्वासन दिया, मेडकी नदी पर दो पुल और कोसरोण्डा के वृहद पुल का टेंडर पूर्ण हो चुका है वहां भी निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा। ताड़ोकी रेल्वे स्टेशन का रोड़ निर्माण कार्य भी प्रांरभ करने की बात कलेक्टर ने कही। उन्होंने छुटे हुए हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन प्रस्तुत करने, महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड, वन अधिकार मान्यता पत्र सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील ग्रामीणों से की। उन्होंने आगे कहा कि 70 से 75 वर्ष के ऊपर वृद्धजनों का अलग से आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत कार्ड बनाने का कार्य भी प्रारंभ होगा, इसके लिए भी पंजीयन जल्द ही चालू हो जाएगा, जिसमें पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने के लिए कहा। धान खरीदी के संबंध में उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण कुछ किसानों का रकबा शून्य दिखा रहा है, जिसे जल्द सुधार करने तथा डूबान क्षेत्र के किसानों का धान पंजीयन नहीं हुआ था, जिसे पूर्ण करते हुए धान खरीदने कहा तथा कोई भी किसान धान बेचने से वंचित न रहे, इसका ध्यान रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि जिले में 25 हजार आवास निर्माण होना है, इसके लिए भी ग्राम पंचायतों में इन्द्राज करने की कार्यवाही चल रही है, ग्राम सचिवों के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 500 नक्सल पीड़ित परिवार भी है, उनके लिए भी अलग से उन्हें आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। अंतागढ़ क्षेत्र के अंर्तगत सुदूर अंचल ग्रामों के स्कूल भवनों, आंगनबाड़ी, छात्रावास भवन की समस्याओं को भी निराकरण किया जाएगा।
आज आयोजित शिविर में सर्वाधिक 05 आवेदन शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और राजस्व विभाग को 03-03 आवेदन प्राप्त हुआ। इसी प्रकार समाज कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को 02-02, वन विभाग, दूरसंचार एवं लोक निर्माण विभाग को 01-01 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधि प्राप्त की। इसके अलावा अन्य विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने की अपील की। इसके अलावा श्रीमती पवन जाड़े, श्रीमती गमिता उइके, श्रीमती असोन्तिन उइके और श्रीमती संतोषी ऑचला की गोदभराई भी गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत अंतागढ़ अध्यक्ष बद्रीनाथ गावड़े, सदस्य कुबेर चुरपाल, सरपंच बुलावण्ड पारस कौडो, सरपंच मासबरस श्रीमती प्रतिमा, एडीएम अंतागढ़ श्री बी एस उइके, एस डी एम राहुल रजक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57