छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन राशि दिव्यांगों के लिए बेहद उपयोगी है: तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी मनीषा साहू

निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन राशि दिव्यांगों के लिए बेहद उपयोगी है: तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी मनीषा साहू

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-06 at 11.20.46 PM

रायपुर तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर तीन मेडल प्राप्त कर चुकी मनीषा साहू के दोनों हाथों में कुछ अंगुलियां ठीक है तथा कुछ अंगुली अविकसित है। उन्होंने अपने जज्बे से खेल में अपना नाम कमाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने गत दिवस उन्हें निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन राशि पचास हजार रूपए का चेक प्रदान किया।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)
WhatsApp Image 2025-08-06 at 11.20.46 PM

मनीषा साहू ने बताया कि प्रोत्साहन राशि का मिलना खुशी का क्षण होता है। यह राज्य सरकार की यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इससे दिव्यांग जनों का मनोबल बढ़ता है। मनीषा ने बताया कि उन्होंने जून 2020 में शादी की थी। उनके पति श्री देवेंद्र कुमार पाल एनआईटी में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में रहती हैं। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग वे घरेलू आवश्यकताओं सहित अन्य जरूरतें को पूरी करने के लिए करेंगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा निशक्तजन इसका लाभ ले सके। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि निश्क्तजन दंपत्तियों को दी जाती है।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!