
हिमाचल विधानसभा चुनाव में हार के कारणों का आत्मनिरीक्षण करें: ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर आत्मनिरीक्षण करने और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कमियों को दूर करने का रविवार को आह्वान किया।.
ठाकुर ने यहां भाजपा की दो दिवसीय बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हाल के केंद्रीय बजट में केंद्र की उपलब्धियों और महिलाओं, किसानों और युवाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।.