Advertisement

राजिम में जिला स्तरीय शिक्षक उत्सव आयोजित, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित

गरियाबंद में जिला स्तरीय शिक्षक उत्सव 2025, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान

गरियाबंद, 31 जुलाई 2025 — ओपन लिंक फाउंडेशन के तत्वावधान में आज राजिम में “जिला स्तरीय शिक्षक उत्सव” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों, संकुल समन्वयकों एवं ब्लॉक अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को एक साझा मंच प्रदान करना था जहाँ वे अनुभव साझा कर सकें और शिक्षा के क्षेत्र में नए दृष्टिकोण विकसित कर सकें।

कार्यक्रम में गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने कहा कि इस तरह के आयोजन शिक्षक समुदाय को प्रेरित करने और एक-दूसरे से सीखने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि “विनोबा ऐप” शिक्षकों के लिए एक उपयोगी डिजिटल उपकरण साबित हुआ है। गौरव गरियाबंद अभियान के तहत जिले ने पिछले दो वर्षों में 10वीं और 12वीं के परिणामों में राज्य स्तर पर उल्लेखनीय रैंक हासिल की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के लिए कमजोर बच्चों और पिछड़े इलाकों पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने शिक्षकों से अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया ताकि गरियाबंद जिला अन्य जिलों के लिए मिसाल बन सके।

जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने ओपन लिंक फाउंडेशन के सहयोग की सराहना की और कहा कि आने वाले वर्षों में भी इस तरह का समर्थन अपेक्षित है। डीएमसी शिवेश शुक्ला ने कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा के हर प्रयास में पूर्ण सहयोग करेगा।

ओपन लिंक फाउंडेशन की ओर से विश्वजीत पवार, जितेंद्र, हेमंत साहू एवं शुभम पटेल ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मनोज केला,  बुद्ध विलास सिंह, विल्सन थॉमस, जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, संकुल समन्वयक तथा चयनित शिक्षक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर के शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57