Advertisement

लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार सिंह

लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार सिंह

निर्वाचन में महिला मतदाताओं की सहभागिता बढ़ना हम सबके लिए गर्व की बात: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह उत्कृष्ठ तरीके से मतदान दलों का प्रशिक्षण कराने के लिए हुए सम्मानित

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे भी हुए सम्मानित

रायपुर / लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की होती है। मतदाताओं की निर्वाचन में जितनी अधिक संख्या में सहभागिता रहेगी उतना ही लोकतंत्र सशक्त होगा। मतदाता दिवस के आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे देश के संविधान में निष्पक्ष चुनाव के लिए अनेक प्रावधान किए गए है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सशक्त निर्वाचन के लिए आज ही के दिन निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां जितने बड़े स्तर पर चुनाव सम्पन्न होता है, उतना अन्य किसी देश में शायद ही होता होगा। उसके बावजूद एक नियत समय में जल्द चुनाव कार्य सम्पन्न होते हैं और चुनाव परिणाम भी आ जाते है। छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रकार की चुनौतियां होने के बावजूद जिस प्रकार चुनाव सफलतापूर्वक कराए जाते हैं, इसके लिए हमारा प्रशासनिक अमला बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि पहले मतदाता पंजीकरण मेन्यूअल होता था। अब यह काफी आसान हो गया है। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के अंतर्गत नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि निर्वाचन के प्रति महिला मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी है। पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव में जहां पहले महिलाओं की संख्या पुरुषों कि तुलना में कम थी, वहीं इस लोक सभा चुनाव में 1000 पुरुषों की तुलना में 1024 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए सफल निर्वाचन में फ्रंटलाइन वर्करों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ को देश मे बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का अवॉर्ड दिया गया है। इसमें हमारे प्रशासनिक अमले का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हम सभी के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री रीता शांडिल्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान एक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार देते हैं और विकास की दिशा को तय करते है। इसलिए सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए और देश के समग्र विकास में योगदान देना चाहिए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मतदाता का मत महत्वपूर्ण है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी एस ध्रुव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नव मतदाताओं, सर्विस वोटरों और निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2024 में लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि, दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी विगत लोकसभा निर्वाचन की तुलना में लोकसभा निर्वाचन 2024 में 10.39 प्रतिशत वृद्धि के लिए उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया। रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह को लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य उत्कृष्ट तरीके से संपन्न कराने, राजनांदगांव जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरुचि सिंह को गुणवत्ता पूर्ण स्वीप गतिविधियां आयोजित करने और मुंगेली जिले के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडे को प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी स्वीप गतिविधियों के लिए स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट राष्ट्रीय स्तरीय मास्टर ट्रेनर पुरस्कार हेतु यू एस अग्रवाल, प्रणव सिंह, पुलक भट्टाचार्य, सुनील शर्मा, श्रीमती गीता दीवान, डॉ. के.आर.आर सिंह, उज्ज्वल पोरवाल को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उत्कृष्ट राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के लिए अपूर्व प्रियेश टोप्पो, विनय अग्रवाल,रूपेश कुमार वर्मा, श्रीमती शारदा अग्रवाल, विनोद अगलावे, असीम थवाईत को पुरस्कृत किया गया। लोकसभा निर्वाचन-2024 में उत्कृष्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में पुरस्कृत अधिकारियों में रायपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, सरगुजा उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, सुकमा उप जिला निर्वाचन गजेंद्र सिंह ठाकुर शामिल है। उत्कृष्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पुरस्कार हेतु संभागवार दुर्ग संभाग जिला राजनांदगांव से श्रीमती इंदिरा नवनी सिंह, रायपुर संभाग के धमतरी जिले से डॉ. विभोर अग्रवाल, बस्तर संभाग से कोेण्डागांव जिले से अंकित चौहान, सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले से श्रीमती ललिता भगत एवं बिलासपुर संभाग अंतर्गत बिलासपुर जिले से बजरंग वर्मा को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उत्कृष्ट 5 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भी संभागवार सम्मानित किया गया ।मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उत्कृष्ट सम्पादन हेतु निर्वाचन पर्यवेक्षक , संभागवार 5 सहायक प्रोग्रामर, 5 डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, 8 बूथ लेवल ऑफिसर को सम्मानित किया गया ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57