गोठान में मल्टी एक्टिविटी गतिविधियों से महिलाओ को मिल रहा आर्थिक संबल

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले के गोठानो को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत गोठानो में महिला समूहों द्वारा गोपालकों से खरीदे गए गोबर की राशि तथा वर्मी खाद का लाभांश का नियमियत भुगतान होने से महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल मिल रहा है जिससे महिलाएं गोठान में कई रोजगारमूलक गतिविधियों में जुड़ कर आत्मनिर्भर हो रही है।केशवपुर गौठान में देवी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष  अनिता, सचिव आरती के द्वारा वर्मी खाद उत्पादन एवं सब्जी उत्पादन, वटेर पालन फलों की खेती, अंजोला उत्पादन आदि का कार्य किया जाता है समूह के द्वारा गौठान में लगभग 2 वर्ष से संलग्न होकर कार्य किया जा रहा है। समूह में 12 सदस्य शामिल है। गौठान में पर्याप्त कार्य रहने पर सभी सदस्यों की भागीदारी रहती है व सभी सदस्यों के मध्य गतिविधियों का कार्य विभाजन कर कार्य किया जा रहा है। देवी समूह के सदस्यों के द्वारा अभी तक 161 क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन कर 141 क्विंटल खाद की बिक्री की जा चुकी है जिसके विरूद्व संबंधित सोसायटी को 1 लाख 30 हजार 440 रूपये का भुगतान किया जा चुका है। जिसमें से समूह का लाभांश रूपए 34 हजार 523 रूपए प्राप्त हुए है। समूह सदस्यों के 29 हजार रूपए बैंक से निकालकर आपस में जरूरत के अनुसार बांट लिया गया है व अपनी जरूरतें पूरी की गई है। समूह के द्वारा बाड़ी क्षेत्र में 2 वर्ष से लागतार सब्जी का उत्पादन किया जा रख है। दैनिक उपयोग के लिये लगभग 3-4 किलो सब्जी परिवार के लिए सभी सदस्य मिल कर ले जाते हैं। जिसकी अनुमानित लागत लगभग 60-70 रूपए प्रतिदिन होती है। समूह के द्वारा उपयोग के अतिरिक्त टमाटर, बगैन, भिण्डी, मेथी, मूली, प्याज, आलू आदि बिक्रय कर लगभग 11 हजार 500 का सब्जी भी बिक्रय किया गया है। गौठान मे मुर्गी पालन का कार्य नव युवक समूह के द्वारा किया जा रहा है। 15 हजार 100 रूपए का पक्षी व 9 हजार 187 रूपए का अण्डा विक्रय किया गया है। वर्तमान में गौठान करीब 8-9 पक्षी शेष हैं। समूह के द्वारा नेपियर घास की बिक्री कर 3 हजार 82 रूपए का लाभ लिया गया है। समूह की महिलाओं ने बताया कि दिसम्बर 2020 में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में फोर्टीफाईड फर्टिलाइजर के लिये हुये एमओयू हेतु 5 क्विंटल वर्मी खाद केशवपुर गौठान से बिक्री किया गया था जिसका नगद भुगतान 5 हजार रूपए समूह को किया गया है। शेष खाद अन्य गौठानों से क्रय कर उन गौठानों से एफपीसी के माध्यम से 18 हजार 105 रूपए का भुगतान किया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d