Advertisement

नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25 : निर्वाचन व्यय लेखा मिलान की तिथि और समय निर्धारित

नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25 : निर्वाचन व्यय लेखा मिलान की तिथि और समय निर्धारित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25 के तहत नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय का लेखा मिलान किया जाएगा। यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) महासमुंद के निर्देशन में संपन्न होगी। निर्वाचन व्यय लेखा मिलान 07 फरवरी 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक नगर पालिका परिषद् सरायपाली एवं नगर पंचायत पिथौरा में 08 फरवरी 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक नगर पालिका परिषद् महासमुंद तथा दोपहर 02ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक नगर पालिका परिषद् बागबाहरा एवं नगर पंचायत तुमगांव में किया जाएगा।
निर्वाचन व्यय लेखा का मिलान अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर या अपने अधिकृत अभिकर्ता के माध्यम से करा सकते हैं। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय लेखा प्रेक्षक श्री लक्ष्मीनारायण पटेल मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहेंगे। निर्वाचन व्यय लेखा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। संबंधित नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी अभ्यर्थियों को इस सूचना से अवगत कराया जाए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57