Advertisement

कलेक्टर ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर / नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के तहत आज जिले के नगरपालिका परिषद कांकेर सहित नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर के मतदान केन्द्रों में वोटिंग की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह नगर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने आज सुबह शासकीय कन्या हाई स्कूल शीतलापारा वार्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक-09 का निरीक्षण किया तथा जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। इसी तरह उन्होंने मांझापारा वार्ड स्थित मतदान केन्द्र, अन्नपूर्णापारा वार्ड और आदर्श मतदान केन्द्र बरदेभाठा में जाकर औचक निरीक्षण एवं अवलोकन किया तथा सभी मतदान अधिकारियों को धैर्य और संयम बरतते हुए सुव्यवस्थित ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल तथा नगरपालिका कांकेर के सीएमओ श्री सोहेल कुमार भी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57