Advertisement

चिनिया प्रखंड में विकास माली का चला भिक्षाटन अभियान, समाज से सहयोग की अपील

चिनिया प्रखंड में विकास माली का चला भिक्षाटन अभियान, समाज से सहयोग की अपील

पलामू: गढ़वा जिले के चिनिया प्रखंड में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली और उनकी टीम ने भिक्षाटन अभियान किया। इस अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर 351 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए सहयोग जुटाया गया। साथ ही, लोगों को इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने और विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विकास माली ने कहा कि यह अभियान समाज में सामूहिक विवाह की परंपरा को मजबूत करने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता देने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए इस पहल के माध्यम से उन्हें सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने संपन्न वर्ग और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस नेक कार्य में सहयोग दें, ताकि 351 बेटियों का विवाह सफलता पूर्वक संपन्न हो सके। भिक्षाटन से जुटाए गए धन का उपयोग शादी समारोह की आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा।

इस अभियान में विकास माली के साथ अजय वर्मा, मोहम्मद फरीद अंसारी, विभूति पांडेय, विकास तिवारी सहित कई ग्रामीण गांव-गांव जाकर लोगों को इस पहल में योगदान देने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47