Advertisement

दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जशपुर जिले में तीन नई ग्रामीण बैंक शाखाओं का लोकार्पण, 44 हज़ार से अधिक लोगों को होगा लाभ

रायपुर, 10 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इसका उद्देश्य किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को उनके ही गाँव में वित्तीय सेवाएं मुहैया कराना है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले और शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सके।

मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के बगिया ग्राम स्थित कैंप कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कुडे़केला (घरजियाबथान) और बगीचा विकासखंड के ग्राम छिछली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की तीन नई शाखाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बैंक का 12वां वार्षिक प्रतिवेदन भी जारी किया।

23 पंचायतें और 48 आश्रित ग्राम होंगे कवर

नई शाखाओं के शुरू होने से जशपुर जिले की 23 ग्राम पंचायतों और 48 आश्रित ग्रामों के लगभग 44,000 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। अब लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से बढ़ेगी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले की 268 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र चालू हैं, जिनके माध्यम से अब तक करीब 15 करोड़ रुपये का लेन-देन हो चुका है। पंचायत दिवस तक जिले की सभी पंचायतों में यह सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा और सरकारी योजनाओं की सुविधाएं उनके गाँव में ही मिलेंगी।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

ग्राम छिछली की सरपंच श्रीमती अनिमा मिंज, आरा के सरपंच श्री मनोज भगत और कुडे़केला की सरपंच श्रीमती शशिकांता पैंकरा ने कहा कि नई बैंक शाखाओं से ग्रामीणों को सभी बैंकिंग सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिलेंगी।

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और विधायक श्रीमती गोमती साय ने भी इस पहल का स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना और नई बैंक शाखाएं, ग्रामीणों में वित्तीय जागरूकता और विकास दोनों को बढ़ावा देंगी।

जिले में बैंक शाखाओं की संख्या हुई 30

  1. इन तीन नई शाखाओं के बाद जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की कुल शाखाएं 30 हो गई हैं। कार्यक्रम में माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, बैंक के चेयरमैन विनोद अरोड़ा सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57