छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

विजय शाह की टिप्पणी पर कांग्रेस का हमला, उधोराम वर्मा बोले – भाजपा की असली सोच उजागर

कांग्रेस नेता उधोराम वर्मा ने विजय शाह की टिप्पणी को भारतीय सेना और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ बताया। उन्होंने मंत्री को बर्खास्त करने और उन पर राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की।

विजय शाह की टिप्पणी भाजपा की असली सोच को उजागर करती है: उधोराम वर्मा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर। कांग्रेस नेता उधोराम वर्मा ने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की हालिया टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि यह टिप्पणी भाजपा की वास्तविक मानसिकता को दर्शाती है। वर्मा ने कहा कि जब पूरा देश एकजुट होकर भारतीय सेना और हमारे सैनिकों के साथ खड़ा है, तब भाजपा इसे पचा नहीं पा रही है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस राष्ट्रीय संकट की घड़ी में देश के साथ खड़े होने की जो प्रतिबद्धता दिखाई है, वह भाजपा को असहज कर रही है। वर्मा ने कहा कि समूचे कांग्रेसजन देश की सैन्य कार्यवाही की सराहना कर रहे हैं और सैनिकों का मनोबल बढ़ा रहे हैं, लेकिन भाजपा को यह सहन नहीं हो रहा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उधोराम वर्मा ने कर्नल सोफिया की बहादुरी की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा को उनकी वीरता नहीं दिख रही है, और एक बार फिर भाजपा की “घटिया सोच” सामने आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय शाह के जरिए भाजपा अपनी मानसिकता उजागर कर रही है।

कांग्रेस नेता ने मांग की है कि विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए, उनसे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए और उनके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!