
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
20 किसानों को बांटा गया बी-1 व किसान किताब
प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// लुण्ड्रा विधायक डॉ.प्रीतम राम के द्वारा बुधवार को दरिमा तहसील अन्तर्गत ग्राम टपरकेला व सोनबरसा के 20 किसानों को बी-1 एवं किसान किताब का वितरण किया गया। इसके साथ ही 2 किसानों को 2 लाख 98 हजार रूपए का केसीसी ऋण राशि का चेक भी वितरित किया गया। गौरतलब है कि कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बी-1, किसान किताब, फौती नामांतरण, सीमांकन एवं बटवारे के प्रकरणों का प्रमुखता से निराकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनिमा केरकेट्टा, तहसीलदार भूषण मण्डावी जनपद सीईओ एसएन तिवारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपिस्थत थे।










