छत्तीसगढ़राज्य

भाजपा मंडल गोहरापदर के अंतर्गत अमलीपदर में आयोजित हुई किसान चौपाल

भाजपा मंडल गोहरापदर के अंतर्गत अमलीपदर में आयोजित हुई किसान चौपाल

WhatsApp Image 2025-10-31 at 2.58.20 PM (1)
WhatsApp-Image-2025-10-31-at-2.41.35-PM-300x300

प्रदेश खबर/रिखीराम नागेश भाजपाइयों ने ‘किसान हे बेहाल- चलो चौपाल’ के के माध्यम से सरकार को भूपेश सरकार को घेरा
*गोहरापदर* भाजपा छत्तीसगढ़ इन दिनो मंडल स्तर पर सरकार को घेरने के लिए प्रदेशों में किसानो की समस्याओं को लेकर किसान हे बेहाल चलो चौपाल कार्यक्रम चलाकर किसानो के बीच चौपाल लगा रही है।प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल गोहरापदर के अंतर्गत ग्राम अमलीपदर में किसान चौपाल आयोजित की गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

चौपाल में चर्चा करते हुए पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी ने कहा की केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि उपज में समर्थन मूल्य (MSP) में लगातार वृद्धि हुई धान ख़रीदी वर्ष 2018 में ₹1740, 2022 में ₹2060 2023 में ₹2203 कुल ₹463 की वृद्धि की है, राज्य की कांग्रेस सरकार धान खरीदी को अपनी उपलब्धियों में जोड़ती है साथ ही केंद्र सरकार धान खरीदी में पिछले 4 वर्षों में कुल ₹51 हजार करोड़ दिए गए और कांग्रेस की सरकार द्वारा मात्र ₹11 हजार करोड़ का ही भुगतान किया गया है।₹2 में गोबर खरीद कर वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर अमानक खाद को ₹10 में जबरदस्ती किसानों को
बेचकर परेशान किया जा रहा है.छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले 2 वर्षों का बारदाना का पैसा भी नहीं दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा,जिला महामंत्री पुनीतराम सिन्हा,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी निर्भयसिंह ठाकुर,मंडल अध्यक्ष जय अवस्थी,संजय दुबे,मोहन नागेश,लक्ष्मण यादव,मनोहर ताम्रकार सहित कार्यकर्ता गण एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp-Image-2025-09-23-at-1.09.26-PM-300x300
IMG-20250923-WA0360-300x300
WhatsApp-Image-2025-09-25-at-3.01.05-AM-300x298
BackgroundEraser_20250923_132554448-1-300x298
WhatsApp Image 2025-11-23 at 11.25.59 PM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!