छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम का सटोरियों के विरूद्ध लगातार जारी है, ताबड़तोड़ कार्यवाही……

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम का सटोरियों के विरूद्ध लगातार जारी है, ताबड़तोड़ कार्यवाही

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करते आधा दर्जन से अधिक सटोरिये गिरफ्तार
सटोरियों से नगदी 6,030/- रूपये सहित सट्टा-पट्टी किया गया जप्त

रायपुर -जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिसके तारतम्य में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी व उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अलग – अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा संचालन करने वाले कुल 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 6,030/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गिरफ्तार सटोरियों के नाम

सूरज नागरची पिता स्व राधेश्याम नागरची उम्र 28 साल पता पुरानी बस्ती रायपुर।

संतोष यादव पिता स्व सोहन लाल यादव उम्र 40 साल निवासी पता ब्रम्हपुरी नाले के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर योगेश गोस्वामी पिता गोपाल गोस्वामी उम्र 26 साल निवासी गुढ़ियारी कलिंग बाजार रायपुर।

मोहम्मद इम्मू पिता मोहम्मद शमीम उम्र 26 साल निवासी मोतीबाग चौक गुप्ता बिल्डिंग थाना गोलबाजार रायपुर।

बंटी यादव पिता स्व रामायण प्रसाद यादव उम्र 37 साल निवासी विजय नगर गली नंबर 1 थाना खमरडीह रायपुर।

विक्की तिवारी पिता ललित तिवारी उम्र 29 साल निवासी कुसालपुर नया बाजार पुरानी बस्ती थाना जिला रायपुर।
अगम टंडन पिता अंजोर दास टंडन उम्र 42 साल निवासी कांदुल थाना राखी रायपुर।

हरि यादव पिता जगदीश यादव उम्र 35 साल निवासी लक्ष्मण नगर गुड़यारी रायपुर।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!