
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
राजस्थान: 50 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार
राजस्थान: 50 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार
जयपुर, एक अक्तूबर/ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने एक युवक को 510 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस प्रवक्ता के अनुसार संगरिया थाना पुलिस ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान यह गिरफ्तारी की।.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने नाके पर एक कार को रोका और कार में बैठे युवक अमजद खान (28) से पूछताछ की तो वह घबरा गया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई तो कुल 510 ग्राम अवैध हेरोइन आरोपी के पास से मिली। युवक को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।










