Advertisement

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने लिया इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का बैठक

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने लिया इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का बैठक

जूनियर रेड क्राॅस सोसायटी का गठन करने स्कूल, काॅलेज के यूथ को शामिल करने दिए निर्देश

एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की व्यवस्था करने दिए निर्देश

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर/8 जुलाई 2021/ आज कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का बैठक आयोजित किया गया जिसमें एजेंडा अनुसार विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया इसमें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आय बढ़ाने के स्रोत पर चर्चा किया गया कि किस प्रकार रेड क्रॉस सोसाइटी का आय को बढ़ाया जा सकता है। विभिन्न ब्लॉक स्तर पर जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन किया जाना है एवं समस्त शासकीय, अशासकीय स्कूल एवं महाविद्यालय में यूथ एवं जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन कर विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा सके एवं जनपद सदस्य नगरपालिका के जनप्रतिनिधि, शिक्षक संघ के सहयोग से सदस्यता अभियान चलाकर आजीवन सदस्यता को बढ़ाया जाना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने सप्ताह में एक दिन साफ-सफाई का अभियान एवं वृक्षारोपण किए जाने का भी निर्देश दिए एवं विश्रामपुर के लिए एक नगर इलेक्ट्रिक मरचुरी क्रय करने के निर्देश दिए गए तथा उन्होने जिले के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की व्यवस्था रेडक्रास के द्वारा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में एक स्थायी कार्यालय स्थापित करने के लिए पुराने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस सिंह, चेयरमैन रेड क्रॉस सोसायटी श्री राम कृष्ण ओझा, श्रवण जैन जिला संगठक संदीप गुप्ता एवं राज्य सदस्य रजनीश गर्ग, अफरोज खान, दीपा बघेल, लक्षन धारी सिंह उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57