Advertisement

रुनियाडीह मे मोहल्ला कक्षा का उद्घाटन ग्राम सरपंच श्रवण सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया

रुनियाडीह मे मोहल्ला कक्षा का उद्घाटन ग्राम सरपंच श्रवण सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/विश्रामपुर: क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी के नेतृत्व में माध्यमिक शाला अंतर्गत रुनियाडीह एवं सरस्वतीपुर में बच्चों को शिक्षा से सतत रूप से जोड़े रखने के लिए मोहल्ला कक्षा का संचालन शैक्षिक सत्र 21-22 के लिए एक जुलाई से प्रारंभ किया गया है, जहां बच्चों को सिखाई गई चीजों का आकलन मासिक प्रायोजना के माध्यम से 60-40 के अनुपातिक आधार पर किया जाएगा। मोहल्ला कक्षा का विधिवत शुरुआत ग्राम सरपंच श्रवण सिंह के द्वारा गत दिनो फीता काटकर किया गया, आपके द्वारा उपस्थित बच्चों को रोली टीका लगाकर मोहल्ला कक्षा में स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था में पदस्थ शिक्षक-शिक्षिका श्रीमती एम0 टोप्पो, तिलेश्वरी राजवाड़े, रिजवान अंसारी, विद्यावती सिंह सहित शिवनारायण राजवाड़े एवं ग्राम के पंच गण उपस्थित रहे। आज कोरोना काल मे विद्यालय लगातार बंद है और बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है। राज्य शासन की मंशा अनुरूप विकास खंड एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मोहल्ला कक्षा संचालित कर बच्चों को सतत रूप से अध्ययन-अध्यापन से जोड़े रखने के लिए कक्षाओं का आयोजन ग्राम स्तर पर करने हेतु निर्देश मिले हैं, जिसके परिपालन में रुनियाडीह गांव के रजवारी पारा मे मंगल साय राजवाडे, झगराही पारा मे मुकुटमणी राजवाडे, गोंडपारा मे श्रवण सिंह व सरस्वतीपुर मे पूर्व सरपंच शिवबरन सिंह व स्कूल पारा में गोविंद सिंह के घर पर किया जा रहा है। सीमांचल त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों के द्वारा रोटेशन प्रणाली के आधार पर मोहल्ला कक्षाओं का संचालन किया जाएगा अथार्त प्रत्येक दिवस एक नए शिक्षक के द्वारा कक्षा संचालन किया जाएगा जिससे बच्चों को विभिन्न विषयों का अध्ययन करने का अवसर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से प्राप्त होगा। मोहल्ला कक्षा का आयोजन कोविड-19 के गाइडलाइन अनुरूप शासन के निर्देशों का पूर्णतया पालन करते हुए किया जाएगा जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना व मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मोहल्ला कक्षा संचालन प्रारंभ कर बच्चों को अध्ययन-अध्यापन से सतत रूप से जोड़े रखने के लिए किए गए प्रयास से ग्रामवासी हर्षित है और प्रतिदिन अपने बच्चों को ग्राम के वार्डों में स्थापित इन कक्षो में भेजने हेतु राजी हुए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05