Advertisement

“सौगाते मोदी” पर कांग्रेस का तंज – भाजपा बताए, क्या यह तुष्टीकरण नहीं?

“सौगाते मोदी” पर कांग्रेस का तंज – भाजपा बताए, क्या यह तुष्टीकरण नहीं?

रायपुर, 28 मार्च 2025 – भाजपा द्वारा रमजान के अवसर पर मुस्लिम समुदाय को “सौगाते मोदी” के नाम से खजूर, सेवई और अन्य सामग्री वितरण किए जाने पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या यह तुष्टीकरण नहीं है?

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शुक्ला ने कहा कि जब कांग्रेस या विपक्षी दल इसी तरह की पहल करते हैं तो भाजपा इसे तुष्टीकरण बताती है, लेकिन खुद वही कार्य करने पर इसे सामाजिक समरसता का नाम देती है। उन्होंने कहा कि देश के मुस्लिमों को खैरात नहीं, बल्कि समानता और बराबरी का अधिकार चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर चुनावी फायदे के लिए मुस्लिम समुदाय को लुभाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का यह प्रेम बिहार चुनावों को ध्यान में रखकर सामने आया है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा अपने मुस्लिम विरोधी रवैये में भी बदलाव लाएगी, या यह केवल एक चुनावी हथकंडा भर है?

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57