Advertisement

राज्यपाल ने होरा का टोकियो ओलम्पिक में जाने से पूर्व किया सम्मान

रायपुर/राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उनका टोकियो ओलम्पिक में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिलने पर शुभकामनाएं दी। साथ ही उनका सम्मान किया। सुश्री उइके ने कहा कि वहां पर जाकर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और उन्होंने कामना की कि भारतीय खिलाड़ी ओलम्पिक में अधिक से अधिक पदक जीते और देश का नाम रोशन करें। श्री होरा ने बताया कि उन्हें टोकियो में होने वाले ओलम्पिक में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। वे छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के पदाधिकारी होने के नाते शामिल होंगे। श्री होरा ने राज्यपाल को ओलम्पिक संघ की गतिविधियों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर गिरीश अग्रवाल एवं श्री बसीर अहमद खान उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57