Advertisement

शहर में ध्वनि प्रदूषण पर सख्त कार्रवाई: DJ संचालक पर केस, साउंड सिस्टम जब्त

शहर में ध्वनि प्रदूषण पर सख्त कार्रवाई: DJ संचालक पर केस, साउंड सिस्टम जब्त

बिलासपुर। पुलिस प्रशासन ने कोलाहल अधिनियम के तहत सख्ती दिखाते हुए शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसके साउंड सिस्टम को जब्त किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में शोर-शराबे को नियंत्रित करना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिचरी रोड, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के पास एक रैली के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांच के दौरान आशीष देवांगन (27 वर्ष), निवासी चांटीडीह रपटा के पास, थाना सरकंडा को अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाते हुए पकड़ा गया। जिससे आसपास के लोगों को असुविधा हो रही थी और ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था। पुलिस ने मौके पर ही दो साउंड बॉक्स और एक एम्पलीफायर को जब्त कर लिया।

इस मामले में इस्तगासा क्र. 10/25 के तहत धारा 15, 16 कोलाहल अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कड़ा संदेश – जारी रहेगा “ऑपरेशन प्रहार”

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोगों को शांति का अधिकार है, और अनावश्यक रूप से ध्वनि प्रदूषण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

इस कार्रवाई में प्रआर विनोद यादव, आरक्षक नुरूल कादिर, गोकूल जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई एक सख्त संदेश है कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे या साउंड सिस्टम बजाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

📌 अगर आपके क्षेत्र में भी ध्वनि प्रदूषण की समस्या है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47