Advertisement

पटवारी गोविंद राम कंवर के विरुद्ध कार्रवाई: दो वेतन वृद्धि रोकी गई, तहसील में अटैच

पटवारी गोविंद राम कंवर के विरुद्ध कार्रवाई: दो वेतन वृद्धि रोकी गई, तहसील में अटैच

कोरबा, 04 अप्रैल 2025।मुढुनारा-भैंसमा के तत्कालीन पटवारी गोविंद राम कंवर के विरुद्ध रकबा में अनियमित वृद्धि और चौहद्दी जारी करने के मामले में कलेक्टर अजीत वसंत ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर श्री कंवर की आगामी दो वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकी गई हैं, साथ ही उन्हें तहसील कार्यालय हरदीबाजार में अटैच किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुढुनारा के खसरा नंबर 255, रकबा 0.202 हेक्टेयर को बढ़ाकर 2.400 हेक्टेयर दर्शाया गया था, जबकि यह भूमि अधिकार अभिलेख में इस रूप में दर्ज नहीं है। इस संशोधित रकबे के आधार पर चौहद्दी जारी करते हुए भूमि विक्रय भी किया गया, जिसे बाद में तहसील न्यायालय द्वारा नामांतरण प्रक्रिया में खारिज कर दिया गया।

जांच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख है कि पटवारी द्वारा पंजीकृत विक्रय के लिए बी-1 खसरे में डिजिटल सिग्नेचर (DSC) भी किया गया, जबकि रकबा की वृद्धि का कोई वैध दस्तावेज या प्रक्रिया मौजूद नहीं थी।

पटवारी श्री कंवर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, परंतु उनका उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। फलस्वरूप, सिविल सेवा आचरण नियम 1965 और वित्तीय संहिता के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए यह दंडात्मक कार्रवाई की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57