जिले के दुर्गम बसाहटों में कूप निर्माण से पेयजल की समस्या हुई दूर अब तक 62 सामुदायिक कूप निर्माण पूर्ण

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर  संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले के दुर्गम बसाहटें जिनमे बोर खनन मशीन की पहुंच संभव नही है वहाँ पेयजल की व्यवस्था हेतु सामुदायिक कूप खनन कराया जा रहा है। कुल 76 स्वीकृत सामुदायिक कूप निर्माण में से अब तक 62 पूर्ण हो चुका है। कूप निर्माण हों जाने से इन  दुर्गम बसाहटों के लोगो को  अब ग्रीष्म ऋतु मे पेयजल की समस्या  दूर होगी  वही बरसात में  दूषित जल मिश्रित ढोढ़ी के पानी पीने की मजबूरी नही होगी जिससे  जलजनित  बीमारियों से  ग्रसित नही होंगे। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर जनपद  में कुल 10 कूप स्वीकृत थे जिनमे 7 पूर्ण हो गए है। इसी प्रकार बतौली जनपद में स्वीकृत 8 कूपो में से 7 पूर्ण लखनपुर जनपद में 5 स्वीकृत कूपो में से 3 पूर्ण लुण्ड्रा  एवं सीतापुर जनपद में 9.9  में  से सभी पूर्ण उदयपुर में भी 7 में से सभी पूर्ण तथा मैनपाट जनपद में 28 में से  21 कूप निर्माण पूर्ण हो चुका है।  केलक्टर संजीव कुमार झा ने निर्माणधीन कूपों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि जिले के  कई दुर्गम एवं जनजातीय बाहुल्य ग्राम एवं बसाहटों में हैंड पंप नही होने के कारण  लोगो को शुद्ध पेयजल की समस्या रहती है। दुर्गम होने के कारण बोर मशीन भी वहां तक नही पहुंच पाता जिससे लोगो को  शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन के लिए  बड़ी चुनौती है। ऐसे में इन गॉंव एवं बसाहटों में सामुदायिक कूप निर्माण से लोगो को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था जिला प्रशासन का  एक सार्थक कदम हो सकता है। कलेक्टर ने  परंपरागत पेयजल  स्रोत ढोढ़ी को भी पक्का बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ढोढ़ी  ग्रामीणों के आस्था से भी जुड़ा होता है। इसलिए संरचना में बिना परिवर्तन किए बाहरी दीवार के साथ जगत बनाए ताकि बारिश का दूषित पानी मिश्रित न हो।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d