Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में किया 72 लाख के हेलीपैड लाउन्ज का उद्घाटन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में 72 लाख की लागत से बने हेलीपैड लाउन्ज का किया उद्घाटन

रायपुर, 6 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में 72 लाख 30 हजार रुपए की लागत से निर्मित हेलीपैड लाउन्ज का विधिवत शुभारंभ किया। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लाउन्ज पायलट और टेक्निकल स्टाफ के ठहराव के लिए बनाया गया है।

हेलीपैड लाउन्ज में दो कमरों के साथ एक हॉल, एक किचन और स्टडी रूम की सुविधा है, जिससे यह एक पूर्ण विश्राम केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यह लाउन्ज क्षेत्र में वीआईपी मूवमेंट और आपातकालीन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

🔹 कार्यक्रम में सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय, सरपंच बगिया श्रीमती राजकुमारी साय, पीसीसीएफ  अरुण पांडेय, कमिश्नर  नरेंद्र दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर  रोहित व्यास, एसपी शशिमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी  जितेन्द्र उपाध्यक्ष, आईएफएस निखिल अग्रवाल सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM