Advertisement

आनलाईन आर्थिक नुकसान मामले में साइबर क्राईम हेल्प लाईन नंबर 155260 पर दर्ज कराये शिकायत।

आनलाईन आर्थिक नुकसान मामले में साइबर क्राईम हेल्प लाईन नंबर 155260 पर दर्ज कराये शिकायत।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर: आनलाईन फायनेंसियल फाड के मामलों में पीड़ित को हुए आर्थिक नुकसान की रोकथाम हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में सिटीजन फाइनेंशियल फाड रिपोर्टिग सुविधा प्रारंभ की गई है। आनलाईन फाइनेंशियल फाड का शिकार होने पर पीड़ित *साइबर क्राईम हेल्प लाईन नंबर 155260* पर फोन कर आनलाईन शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा प्रार्थी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर स्वयं भी शिकायत दर्ज किया जा सकता है।
*पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता* ने बताया कि नेशनल हेल्पलाइन और रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म उस व्यक्ति को ऐसे मामलों की शिकायत करने के लिए एक सुविधा मुहैया कराता है, ताकि उसकी मेहनत की कमाई को गंवाने से बचाया जा सके. लोगों को डिजिटल का एक सुरक्षित इकोसिस्टम देने के लिए साइबर क्राईम हेल्प लाईन नंबर 155260 की शुरुआत की गई है।
*हेल्पलाइन नंबर में 24 घंटे मिलेगी सुविधा।*
साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार व्यक्ति स्वयं, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 या नजदीकी थाना के माध्यम से साइबर क्राइम पोर्टल में ‘‘सिटीजन फाइनेंसियल फ्रॉड रिपोर्टिंग सिस्टम’’ के तहत शिकायत दर्ज करा सकते है। बढ़ते हुए साइबर अपराध संबंधित शिकायतों को देखते हुए यह हेल्पलाइन नंबर की सेवा 24 घंटे कार्यरत् है।
*तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील।*
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने कहा कि साइबर फाइनेंसियल क्राइम के मामलों में लोगों से तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 पर शिकायत दर्ज करने के लिए अपील की है. ताकि समय रहते पीड़ित को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
*हेल्प लाईन नंबर का किया जा रहा वृहद प्रचार-प्रसार*
पुलिस अधीक्षक ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 के बारे में जागरूकता को लेकर वृहद प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है ताकि जानकारी के अभाव में पीड़ित शिकायत दर्ज कराने में विलम्ब न करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57