Advertisement

सूरजपुर पुलिस करा रहा सड़क सुरक्षा दौड़ का आयोजन।

सूरजपुर पुलिस करा रहा सड़क सुरक्षा दौड़ का आयोजन।
लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है उद्धेश्य

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़ /सूरजपुर:यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले की पुलिस सड़क सुरक्षा दौड़ का आयोजन आगामी रविवार 11 जुलाई कर रहा है। जिले के *संवेदनशील पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में लगातार कार्य करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था-कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है इसी कड़ी में उन्होंने लोगों को यातायात नियमों का पालन के प्रति जागरूक करने *सड़क सुरक्षा दौड़* का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यतः पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए हिस्सा लेंगे।
5 किलोमीटर की सड़क सुरक्षा दौड़।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा दौड़ के जरिये लोगों को जागरूक करने के लिए यह आयोजन पुलिस विभाग के द्वारा किया जा रहा है। दौड़ रविवार 11 जुलाई को प्रातः 6.00 बजे न्यू बस स्टैण्ड सूरजपुर से प्रारंभ होगी जो माता कर्मा चौक, अग्रसेन चौक होते हुए करीब 5 किलोमीटर का यह दौड़ स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में समाप्त होगा।
*विजेताओं को किया जायेगा पुरस्कृत।*
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा दौड़ में भाग लेने वाले 5-5 महिला व पुरूषों को पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस दौड़ को सफलतापूर्वक संचालित करने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
*इच्छुक व्यक्ति आनलाईन फार्म भर दौड़ में ले सकेंगे भाग।*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभाग के द्वारा कराये जा रहे सड़क सुरक्षा दौड़ में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeJYbnYpKPesfEnZUxeW5B2xsp8BRY9J5OHRDJHEfyR57FEsg/viewform पर क्लीक कर फार्म भर सकेंगे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57