Advertisement

पलामू में सघन वाहन जांच अभियान, 12 बाइकें जब्त, ₹27,535 का फाइन

पलामू: सघन जांच अभियान में 12 बाइकें जब्त, ₹27,535 का फाइन

पलामू ज़िले के सादिक चौक टेंपो स्टैंड के पास दिनांक 10 अप्रैल 2025 को यातायात पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिया और दोपहिया वाहनों की कड़ी जांच की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांच में सामने आया कि कई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के वाहन चला रहे थे। नियमों का उल्लंघन करने पर 12 मोटरसाइकिलों को ज़ब्त कर लिया गया, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से शहर थाना परिसर में रखा गया है।

ज़ब्त वाहनों की जानकारी जिला परिवहन कार्यालय, पलामू को भेजी गई, जिसके बाद 11 गाड़ियों पर कुल ₹27,535 का चालान और फाइन जारी किया गया है।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47