Advertisement

वन मंत्री अकबर के मार्गदर्शन में पौध वितरण का कार्य जारी

वन मंत्री अकबर के मार्गदर्शन में पौध वितरण का कार्य जारी

चालू वर्ष में समस्त 275 नर्सरियों में लगभग 4 करोड़ पौधे किए गए तैयार

रायपुर:वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में विभाग द्वारा पौध वितरण का कार्य तेजी से जारी है। इसके सुचारू संचालन के लिए चालू वर्ष में विभाग की समस्त 275 नर्सरियों में 3 करोड़ 89 लाख 84 हजार पौधे तैयार किए गए हैं। जिनमें ईमारती, फलदार, लघु वनोपज तथा वनौषधि, शोभादार, छायादार तथा बांस प्रजाति के पौधे शामिल हैं।

इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इनमें से एक करोड़ 35 लाख पौधे ईमारती प्रजाति के हैं। इसी तरह 97 लाख 73 हजार फलदार, एक करोड़ 11 लाख लघु वनोपज तथा वनौषधि प्रजाति के पौधे नर्सरियों में तैयार किए गए हैं। इसके अलावा नर्सरियों में तैयार पौधों में 12 लाख 64 हजार शोभादार तथा 7 लाख 52 हजार छायादार और 26 लाख 30 हजार बांस के पौधे शामिल हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

इनमें से वन वृत्तवार बिलासपुर के अंतर्गत 77 नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के एक करोड़ 6 लाख 85 हजार पौधे तथा दुर्ग के अंतर्गत 47 नर्सरियों में 34 लाख 71 हजार पौधे तैयार किए गए हैं। जगदलपुर के अंतर्गत 14 नर्सरियों में 27 लाख 99 हजार पौधे तथा कांकेर के अंतर्गत 34 नर्सरियों में 37 लाख 40 हजार पौधे तैयार किए गए हैं। इसी तरह रायपुर के अंतर्गत 43 नर्सरियों में 49 लाख 28 हजार पौधे तथा सरगुजा के अंतर्गत 60 नर्सरियों में एक करोड़ 33 लाख 61 हजार पौधे तैयार किए गए हैं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05