Advertisement

राज्य भर में राजीव नगर आवास योजना का क्रियान्वयन शीघ्र

राज्य भर में राजीव नगर आवास योजना का क्रियान्वयन शीघ्र : अध्यक्ष श्री जुनेजा द्वारा रायपुर प्रक्षेत्र के आवास निर्माण गतिविधियों की समीक्षा
रायपुर:छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा एवं आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल डॉ. अय्याज तंबोली द्वारा आज मंडल के रायपुर प्रक्षेत्र के अंतर्गत रायपुर, नवा रायपुर, महासमुंद, भाटापारा, राजिम, गरियाबंद सहित संबंधित अन्य स्थानों में आवास निर्माण गतिविधियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में रायपुर प्रक्षेत्र के अपर आयुक्त श्री एच.के. वर्मा, उपायुक्त श्री एस.के. भगत, उपायुक्त श्री ए.एस. पटेल तथा सात संभागीय कार्यालयों के कार्यपालन अभियंता सिविल एवं विद्युत उपस्थित थे।
गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री जुनेजा ने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडल की निर्मित, निर्माणाधीन कॉलोनियों में रिक्त भू-खण्डों तथा भूमि पर आवासीय मांग का आंकलन करते हुए शीघ्र कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य विभागों के निक्षेप कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कर विभागों को हस्तांतरण के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अध्यक्ष श्री जुनेजा ने बताया कि राजीव नगर आवास के अंतर्गत शासन द्वारा मंडल को आवास निर्माण हेतु एक रूपए प्रतिवर्ग फीट पर भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें मांग के अनुसार भूमि का चयन कर शीघ्रता से कार्य योजना बनाई जा रही है। प्रदेश भर में अतिशीघ्र राजीव नगर आवास योजना का कार्यान्वयन प्रारंभ किया जाएगा। आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल डॉ. अय्याज तंबोली ने निर्देशित किया कि राजीव नगर आवास योजना हेतु चिन्हांकित भूमि पर आवासीय योजना तैयार कर तीन माह की अवधि में सभी संभागों में कम से कम दो-दो राजीव नगर आवास योजना प्रारंभ हो जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को इसका शीघ्रता से क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57