
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
महाराष्ट्र में सात लाख से अधिक पंजीकृत वाहनों में नहीं लगे उच्च सुरक्षा वाले नंबर प्लेट : अधिकारी
महाराष्ट्र में सात लाख से अधिक पंजीकृत वाहनों में नहीं लगे उच्च सुरक्षा वाले नंबर प्लेट : अधिकारी
मुंबई, दो अक्टूबर/ महाराष्ट्र में हाल में पंजीकृत सात लाख से अधिक वाहन ऐसे हैं, जो नियमों को धत्ता बताकर,उच्च सुरक्षा नंबर प्लेट (एचएसआरपी) के बिना ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनमें वे वाहन भी शामिल हैं जिनका इस्तेमाल मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री जैसे वीवीआईपी करते हैं। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.
उल्लेखनीय है कि एचएसआरपी नियम को लागू किए साढ़े तीन साल से अधिक समय हो गया है, जिसका मकसद वाहनों की चोरी पर लगाम लगाना और मानकीकरण है।.