Advertisement

धमतरी: महानदी उद्गम स्थल को पर्यटन हब बनाने की तैयारी, कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

महानदी उद्गम स्थल को विकसित करने की कवायद शुरू

कलेक्टर ने विधायक, मंदिर ट्रस्ट और जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

धमतरी, 25 अप्रैल 2025।धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत सिहावा स्थित महानदी उद्गम स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्थानीय विधायक अंबिका मरकाम, कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मंदिर परिसर में बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की।

बैठक के बाद कलेक्टर ने गणेश घाट, श्रृंगीऋषि पर्वत और आसपास के पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास से धमतरी जिले को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नये अवसर भी मिलेंगे। कलेक्टर ने मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पेयजल, शौचालय और सौंदर्यीकरण कार्यों पर फोकस करते हुए व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

विकास की प्रमुख योजनाएं:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • गणेश घाट के पास एनीकट निर्माण कर नदी में सालभर पानी उपलब्ध कराना।

  • नौका विहार की सुविधा शुरू करना और दोनों किनारों पर वृक्षारोपण व सौंदर्यीकरण करना।

  • कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मुख्य मार्ग से मंदिर तक बिजली व्यवस्था करना।

  • मेला स्थल पर मंच निर्माण और मंदिर परिसर में आकर्षक चित्रकारी कराना।

  • संगम स्थल पर धार्मिक संस्कारों के लिए समुचित व्यवस्था करना।

  • श्रृंगीऋषि पर्वत के रास्ते में साईनेज लगाना और ओवरहेड टैंक बनाना।

  • दुकानों का व्यवस्थित विकास करना।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को श्रृंगीऋषि पर्वत तक सड़क चौड़ीकरण और नदी किनारों पर 500 मीटर तक भूमि सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान कलेक्टर और ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कर्णेश्वर महादेव मंदिर और महानदी उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना भी की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57