
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
26/11 हमले के मुख्य साजिशकर्ता अब भी सुरक्षित हैं और उन्हें सजा नहीं दी गयी : जयशंकर
26/11 हमले के मुख्य साजिशकर्ता अब भी सुरक्षित हैं और उन्हें सजा नहीं दी गयी : जयशंकर
मुंबई, 28 अक्टूबर/ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता और योजनाकार अब भी सुरक्षित हैं और उन्हें सजा नहीं दी गयी है।.
उन्होंने यह भी कहा कि जब कुछ आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने की बात आती है तो कुछ मामलों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ‘‘राजनीतिक कारणों से, खेदजनक रूप से’’ कार्रवाई करने में असमर्थ रही है।.