Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंडला में सातवें आदि उत्सव का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंडला के रामनगर में किया सातवें आदि उत्सव का शुभारंभ

📍 रायपुर, 5 मई 2025 – मध्यप्रदेश के मंडला जिले के रामनगर में माँ नर्मदा के तट पर दो दिवसीय सातवां आदि उत्सव रविवार 4 मई को भव्यता के साथ शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम और कांकेर के सांसद श्री भोजराज नाग सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उत्सव के पहले दिन महाआरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी गईं। वहीं दिव्यांगजनों को एमिल्को (ALIMCO) के सहयोग से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके साथ ही मिलेट फेस्टिवल और आदिवासी संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

मुख्य कार्यक्रमों में आदिवासी गुदुम दल, पारंपरिक नृत्य, लोक संस्कृति की झलक, संगोष्ठियाँ और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल्स शामिल थे। कृषि विभाग एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा फूड स्टॉल भी लगाए गए। उत्सव में बड़ी संख्या में पंडा और भुमका परंपरागत वेशभूषा में शामिल हुए, जो जनजातीय पूजा-पद्धति के संरक्षक माने जाते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57